बगहा, अप्रैल 30 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।गुरुवार को डीईओ रविन्द्र कुमार ने पीएमश्री० 2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मिकीनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा कक्षाओं में बच्चो से सीधा संवाद भी किया। संवाद के दौरान डीईओ श्री कुमार ने बच्चों को सकारात्मक एवं कैरियर को लेकर प्रोत्साहित और प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम सभी कक्षाएं सुचारू रूप से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होती पायी गई। इसी बीच इस सत्र की कक्षा दसवीं की विद्यालय टॉपर छात्रा कोमल कुमारी को बुलाया गया। साथ ही कोमल को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के ल्ढिेरों शुभकामनाओ के साथ बधाई दी गयी और प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो के साथ डायरी,कलम भी भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- उच्च माध्यमिक बेला में विद्यार्थियों का सम्मान...