छपरा, फरवरी 25 -- बोले छपरा असर फोटो जायेगी पेज पांच की लीड गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा प्रखंड का अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल में पाँच शिक्षकों के प्रतियोजन का आदेश दिया है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने 21 फरवरी के बोले छपरा के अंक में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर का असर हुआ और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल में पाँच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियोजन का आदेश निर्गत कर दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोमल राय के मुताबिक जिन शिक्षकों का अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर में प्रतिनियोजन किया गया है उनमें नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खाकी बाबा के टोला की शिक्षिका र...