रांची, जून 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने सोमवार को सिल्ली प्रखंड के सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने लोटा उच्च विद्यालय, बसारूली उच्च विद्यालय, आरटीसी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी तथा इंटर कॉलेज सिल्ली का दौरा कर लाइब्रेरी, साइंस लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के नामांकन, उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या, भवन, मध्याह्न भोजन, सरकारी अनुदान राशि के उपयोग तथा पठन-पाठन व्यवस्था का आकलन किया। इस दौरान विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...