देवघर, अगस्त 26 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर बिनोद कुमार को उपनिदेशक के पद पर पदोन्नति मिलने पर शिक्षा जगत एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सारवां अंचल अधिकारी राजेश कुमार साहा एवं डायट जसीडीह के संकाय सदस्य मुकेश कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपलब्धियाँ मौके पर राजेश कुमार साहा एवं मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बिनोद कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक दायित्वों के कुशल निर्वहन में सराहनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यकुशलता, अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण को देखते हुए उपनिदेशक पद पर उनकी पदोन्नति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नई जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि बिनोद कुमार ...