मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के सभी डीईओ के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। निजी विद्यालयों में मनमानी फीस पर नियंत्रण को लेकर मांगी गई रिपोर्ट नहीं देने पर प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।आयुक्त ने प्रमंडल के सभी जिलों के डीईओ को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने जिलों में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा वसूले जा रहे विभिन्न प्रकार के शुल्कों की विधिवत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसमें प्रवेश शुल्क, पुनर्नामांकन शुल्क, विकास शुल्क, मासिक अध्ययन शुल्क, वार्षिक शुल्क के साथ-साथ पाठ्यपुस्तक, पोशाक एवं आवागमन आदि मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के दौरान ली जा रही राशि की समीक्षा शामिल थी। इस संबंध में तीनों दिनों के भीतर वि...