साहिबगंज, जुलाई 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी बीइइओ व बीपीओ को आगामी 17 जुलाई को समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा हेतु बैठक में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। डीईओ ने पत्र निर्गत किया है। डीईओ ने पत्र में निर्देश दिया है कि सभी बीइइओ/बीपीओ को समग्र शिक्षा साहिबगंज के सभागार में जिला उपायुक्त के 10 जून को हुई समीक्षा बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन, ई-विद्यावाहिनी पर छात्र/शिक्षक उपस्थिति, अपार आईडी जेनरेशन, गुणवत्ता शिक्षा क्रियान्वयन, सामाजिक आंकेक्षण, एक पेड़ मां के नाम आदि पर चर्चा होगी। बैठक में जिले के सीआरपी व बीआरपी को ऑन लाईन बैठक में जुड़ने का निर्देश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...