अररिया, जून 26 -- जोकीहाट(एस)। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को मदरसा नोमानिया डुमरिया ईदगाह में प्रबंध समिति गठन विवाद की स्थलीय जांच टल गई। डीईओ अररिया को सुबह 11 बजे जांच के लिए पहुंचना था, लेकिन उनके न आने से घंटों इंतजार कर रहे ग्रामीणों और अभिभावकों में मायूसी और नाराजगी देखी गई। बाद में चालक के जरिए सूचना मिली कि डीईओ पटना में हैं। मदरसा सचिव अब्दुल कुद्दूस और हेड मौलवी फिरोज आलम का कहना है कि पांच जनवरी 2026 को सर्वसम्मति से वैध कमेटी बनाई गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने निजी स्वार्थ में परिसर के बाहर गुप्त तरीके से एक समानांतर फर्जी कमेटी बना ली है, जिससे शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। जांच की सूचना पर हेड मौलवी फिरोज आलम समेत मदरसे के सभी 7 शिक्षक और 1 लिपिक मुस्तैद थे। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों सहित बड़ी...