मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के एक आदेश ने फिर से पुरानी स्थिति में डाल दिया है, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्लर्क के अभाव में स्वयं क्लर्क का भी काम करते थे। ऐसे में, वहां की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर आ गई है। डीईओ ने बीते 23 सितंबर को जारी अपने आदेश के द्वारा जिले के 20 विभिन्न प्लस टू उच्च विद्यालयों में नवनियुक्त लिपिकों (क्लर्कों) को विद्यालय से हटाकर संबंधित प्रखंड के संसाधन केंद्र पर प्रतिनियुक्त कर दिया था। इसके बाद से ये सभी क्लर्क अभी तक वहीं पर प्रतिनियुक्त हैं। ऐसे में, इन क्लर्कों की प्रतिनियुक्ति के बाद से ही विद्यालयों में लिपिकीय कार्य का जिम्मा उन स्कूलों के प्रधानाध्यापक के कंधों पर आ गया है, जिससे न केवल उन पर अ...