भभुआ, मई 16 -- शिक्षा विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, नहीं तो कार्रवाई, अधौरा डिग्री कॉलेज की प्रगति जानी बायोमेट्रिक हाजिरी पर फंसे अधिकारी, गंदगी देख भड़के महाप्रबंधक निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और समय पर काम पूरा कराने का निर्देश (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना लिमिटेड के महाप्रबंधक सह बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासनिक पदाधिकारी शिव कुमार राउत द्वारा शनिवार को डीईओ कार्यालय में किए गए औचक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सीधे उपस्थिति पंजी मंगाई और कर्मियों की हाजिरी का मिलान शुरू किया। जांच के दौरान कार्यपालक अभियंता और दो कनीय अभियंता अनुपस्थित मिले। इसपर महाप्रबंधक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल जवाबतलब का निर्देश दिया...