आरा, मार्च 14 -- आरा, हिप्र.। डीईओ कार्यालय में सभी संभाग के पदाधिकारी, लिपिक व कर्मी अब औपचारिक पोशाक में पहचान पत्र लगाकर कार्यालय आयेंगे। इस संबंध में डीईओ ने आदेश जारी किया है। यह आदेश 16 मार्च से लागू हो जायेगा। साथ ही अपने-अपने जिम्मे आवंटित कार्यों की संचिका की सूची बनाकर आलमीरा व बक्सा में रखेंगे। इन कार्यों के सम्पादन व अनुपालन के लिए आज रविवार को कार्यालय खुले रहेंगे। शनिवार को डीईओ मानवेंद्र कुमार राय की ओर से कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कुछ लिपिक व कर्मी जिन्स पैन्ट व टी शर्ट और हॉफ शर्ट में पाये गये। साथ ही कार्यालय में जहां लिपिक व कर्मी बैठकर कार्य करते हैं, उनके पास संचिका बिखरी हुई व लाल कपड़ा में बांधकर आलमीरा के ऊपर रखी हुई पायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...