डीआरसीसी में 25 को लगेगा रोजगार मेला
बिहारशरीफ, जून 23 -- डीआरसीसी में 25 को लगेगा रोजगार मेला प्रशिक्षण युवाओं को मिलेगे रोजगार के अवसर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीआरसीसी कैंपस में 25 जून को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि कौशल एवं रोजगार मेला का आयोजन सुबह दस बजे से शुरु किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार के इच्छुक अनुसूचित जाति के युवाओं का पंजीकरण और परामर्श दिया जाएगा। प्रधानमंत्री-अजय योजना के तहत कौशल विकास के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। पहले से प्रशिक्षित लाभार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं को बढावा देने व ऋण सहायता और आजीविका कार्यक्रमों संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- डीआरसीसी में 25 को लगेगा रोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.