छपरा, फरवरी 5 -- 6 से 11 फरवरी तक स्लॉट के अनुसार काउंसिलिंग में होना है शामिल छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा (तृतीय एवं चतुर्थ) में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग छह से 11 फरवरी तक डीआरसीसी में होगी। वेरिफिकेशन के लिए तिथि व स्लॉट शिक्षा विभाग मुख्यालय स्तर से तय किए गए है। संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से भेजे जा रहे है। वेरिफिकेशन प्रतिदिन पांच स्लॉट में होगा- पहला स्लॉट 9:00-10:30, दूसरा 10:30-12:00, तीसरा 12:00-1:30, चौथा 1:30-3:00 और पाँचवा 3:00-4:30 तक। काउंसिलिंग के लिए बनाए गए काउंटरों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों में अनवार आलम, अरुण कुमार साह, विवेक राज, आकाश कुमार, अफताब आलम, संजय पाण्डेय, स्वामीनाथ भक्त, विकास कुमार, राजेश कुमार, अमन राज, रौशन सिंह, रवि रंजन व विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त अ...