बक्सर, फरवरी 7 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में डीआरसीसी द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में राज्य से प्राप्त लक्ष्य के खिलाफ 146.3 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना में राज्य से प्राप्त लक्ष्य के खिलाफ 153.9 प्रतिशत है। वहीं कौशल विभाग कार्यक्रम में राज्य से प्राप्त लक्ष्य के खिलाफ 111.4 प्रतिशत है। पिछले वर्ष अगस्त से लगातार राज्य स्तर में बक्सर प्रथम स्थान पर है। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी कुणाल कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, डीसीएम व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...