पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पीजी की पढ़ाई कर रहे दो डॉक्टरों को जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम(डीआरपी) के तहत तीन माह के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों डॉक्टरों को 28 जुलाई की दोपहर से विरमित कर दिया गया है। पलामू के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार रिम्स के डीन के 27 जुलाई के पत्र के आलोक में सरकार के आदेश के तहत पीजी छात्रों को जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत तीन माह की सेवा के लिए जिलों में भेजा गया है। इसी क्रम में रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पीजी छात्र डॉ. अमित कुमार महतो और फॉर्माकोलॉजी विभाग के डॉ. अशोक कुमार को पलामू भेजा गया है। दोनों का सत्र 2024-27 है। पत्र में उल्लेखित है कि ...