नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट (एएचएप) का पहली बार लाइव जंप सफलतापूर्वक कराया। यह एक स्टैटिक लाइन पैराशूट सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में पैराट्रूपर्स को एक साथ विमान से उतारने के लिए किया जाता है। यह परीक्षण लद्दाख के न्योमा में किया गया, जो देश के सबसे अधिक ऊंचाई वाले पैराशूट ड्रॉप जोन में से एक है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह जंप समुद्र तल से 16,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। पैराशूट को 15,500 फीट की ऊंचाई पर खोला गया और पैराट्रूपर ने 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा में लैंडिंग की। यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत के साथ दिखी सशक्त नारी की तस्वीरडीआरडीओ का महत्व मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ ने देश के सबसे अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप जोन में से एक न्योमा ...