मोतिहारी, अप्रैल 17 -- मोतिहारी,धनंजय। डीआरडीओ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को देखने के लिए तीसरे दिन शुक्रवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राजा बाजार स्थित गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित इस प्रदर्शनी में डीआरडीओ के द्वारा बनाए गए अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों को स्कूली बच्चे बड़ी उत्सुकता से देख व उस संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इसके अलावा युवा व अन्य लोग भी डीआरडीओ द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को उत्सुकता के साथ देख रहे थे। प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत का एक झलक दिखाया गया है। लोग इसे देखकर गौरान्वित हो रहे थे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा प्रदर्शनी के नौसेना काउंटर पर बच्चे इसके नए हथियारों व सेना के वर्दी के बारे में जानकारी ले रहे थे। यह भी पढ़ें- गांधी की कर्मभूमि पर डीआरडीओ के रक्षा उपकरण की प्रदर्शनी में उमड़े ...