मोतिहारी, अप्रैल 13 -- मोतिहारी, धनंजय कुमार। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) द्वारा आयोजित रक्षा उपकरणों की मॉडल प्रदर्शनी 15 से 18 तक लगेगी। इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा डेवलप किए गए उपकरणों को छात्रों को दिखाया जाएगा। यह बातें सोमवार को स्थानीय महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ देश की अतिमहत्वपूर्ण संस्था है, जिसकी आपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कल होगा। यह प्रदर्शनी देश की आधुनिक रक्षा तकनीकों, स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास व आत्मनिर्भर भारत के तहत तैयार किए गए उन्नत रक्षा उपकरणों का व्यापक प्रदर्शन करेगी। यह भी पढ़ें- एसबीएस कॉलेज में 10 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ इसमें विभिन्न प्...