बिहारशरीफ, मार्च 22 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। डीआरडीए कार्यालय के दो हॉल में दो बैच में 64 शिक्षकों को आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें मकानों की सूची बनाने व उसका विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बारे में बताया जाएगा। शिक्षक प्रशिक्षण समन्वयक (टीटी कोऑर्डिनेटर) अल्पना कुमारी ने बताया कि दो चरणों में जनगणना होनी है। 33 बिंदुओं पर पहले चरण में मकानों की गणना की जानी है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने के बाद ये मास्टर ट्रेनर के तौर पर काम करेंगे। वे अपने अपने प्रखंडों के शिक्षकों को तकनीकी जानकारी देंगे। ताकि, सही तरीके से जनगणना काम संपन्न कराया जा सके। इसके लिए चार बैच में जिला के 126 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.