सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास शाखा डीआरडीए में पदस्थापित सहायक परियोजना पदाधिकारी विजय लकड़ा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की रात निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से जिले के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. विजय लकड़ा के निधन पर समाहरणालय सभागार में डीसी कंचन सिंह की अगुवाई में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने स्व. विजय लकड़ा को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं मृदभाषी अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.