चतरा, मार्च 12 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी ने गुरुवार को मयूरहंड प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड की हुसिया पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का औचक निरीक्षण किया। उनके इस दौरे से संबंधित कर्मियों और लापरवाह लाभुकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने एक-एक कर उन आवासों का मुआयना किया, जिन्हें योजना की किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने बारीकी से जांच की कि सरकारी राशि प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य किस स्तर तक पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान और कार्य की प्रगति के बीच तालमेल होना अनिवार्य है। कई स्थलों पर कार्य की धीमी गति देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मौके पर ही लाभुकों को फटकार लगाई। निदेशक अलका कुमारी ने लाभुकों को सख्त लहजे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.