डीआरडीए निदेशक के वेश्म से मिले कई संदिग्ध दस्तावेज
सहरसा, अप्रैल 1 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के दायरे में घिरे सहरसा में पदस्थापित डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के वेश्म से मंगलवार को कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। जिसे जब्त कर आर्थिक अपराध इकाई की टीम अपने साथ लेकर गई है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक डीआरडीए डायरेक्टर के वेश्म में दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान कार्यालय कर्मियों और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रही। बाहर पोर्टिको में भी पुलिस बल मौजूद रहे। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के वेश्म, घर सहित 6 जगहों पर छापेमारी की गई है। कोर्ट के आदेश पर सर्च वारंट लेकर सहरसा में 2 जगह, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित 6 जगहों पर सघन जांच व छानबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.