गोरखपुर, अप्रैल 2 -- - विधायक निधि से मिले 15 लाख में पांच प्रतिशत घूस मांग रहा था सहायक अभियंता - घूस की पहली किस्त में आठ हजार रुपये देकर विद्यालय प्रबंधक ने बनाया था वीडियो- वीडियो के आधार पर कार्रवाई न होने पर कोर्ट में गए थे विद्यालय प्रबंधक संकट मोचनगोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाताविधायक निधि से मिली रकम खर्च करने के लिए जांच रिपोर्ट लगाने के बदले पांच प्रतिशत कमीशन मांग रहे विकास भवन में तैनात डीआरडीए के सहायक अभियंता बैजनाथ सिंह के खिलाफ विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ओमकार शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश कैंट थानाध्यक्ष को दिया है।अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में सिकरीगंज क्षेत्र स्थित एसडीएम डिजिटल सेंट्रल एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक संकट मोचन मिश्रा ने आरोप लगाया कि विद्यालय निर्माण के लिए उन्होंने खजनी विधान...