गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। जीएमएस मैदान पर शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट का लीग मैच डीआरजेपी अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच खेला गया। मैच में डीआरजेपी अकादमी ने 55 रन से जीत हासिल की। डीआरजेपी अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। प्रत्युष ने 34 और निर्भय ने 32 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से आत्मिक ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी नेहरू युवा केंद्र की टीम 35.3 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.