डीआरएम सहित 300 रेलकर्मियों ने कराया नेत्र परीक्षण
चंदौली, जुलाई 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे बाकले प्रमोदशाला में बुधवार को रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएआरम उदय सिंह मीना सहित 300 रेलकर्मियों का नेत्र परीक्षण चिकित्सकों ने किया। जांच के दौरान उचित सलाह देने के साथ चश्मा लगाने या दवा खाने की सलाह दी।महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का उत्तम स्वास्थ्य किसी भी संगठन की कार्यक्षमता का आधार होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक चिकित्सा संबंधी कार्यक्रमों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने भविष्य में भी कर्मचारियों के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.