सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। इलेक्ट्रिक लोको शेड, खानआलमपुरा यार्ड में गुरुवार को रेलवे ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने यहां तैयार किए गए 150वें लोकोमोटिव और 100वें 'कवच' सुरक्षा प्रणाली से लैस लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने शेड की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों पर गर्व जताया। डीआरएम विनोद भाटिया स्पेशल ट्रेन से शेड पहुंचे। उन्होंने कहा कि 'कवच' जैसी स्वदेशी आधुनिक तकनीक भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। 150वें लोकोमोटिव की सफल कमीशनिंग इलेक्ट्रिक लोको शेड सहारनपुर की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता का प्रमाण है। वहीं 100वें लोकोमोटिव में कवच प्रणाली की फिटमेंट उन्नत सुरक्षा प्रणाली के विस्तार की दिशा में मंडल के योगदान ...