छपरा, अप्रैल 22 -- सोनपुर। सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन बुधवार को सोनपुर-बरौनी एवं बरौनी-कटिहार खंड का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने लखमिनियां स्टेशन का गहन निरीक्षण किया, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होने प्लेटफॉर्म एवं पैनल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था की जाँच की। डीआरएम ने खगड़िया स्टेशन का निरीक्षण किया । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ह...