बलिया, सितम्बर 22 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर सिटी-छपरा रेलखंड के विंडो निरीक्षण के दौरान मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बकुल्हा रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंडलीय अधिकारियों के साथ पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के साथ ही परिचालन और संरक्षा से जुड़े अभिलेखों की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल रूम तथा विभिन्न संरक्षा उपकरणों की स्थिति देखी। इसके अलावा विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम, चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल को देखा। उन्होंने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के परिचालन, संरक्षा व्यवस्था और स्टेशन की कार्यप्रणाली से जुड़ी अन्य जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा...