गोपालगंज, सितम्बर 30 -- थावे। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बुधवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ सीवान-पंचदेवरी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचदेवरी हॉल्ट स्थित ड्राइवर व गार्ड रनिंग रूम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुराने व खराब पंखों को बदलने तथा अतिरिक्त टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही लिनेन की नियमित सफाई, परिसर की स्वच्छता और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद डीआरएम ने हथुआ गुड्स शेड का निरीक्षण कर निर्माण व विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विंडो निरीक्षण के दौरान रेलपथ, स्टेशन, प्लेटफॉर्म, सिगनल, ओएचई, समपार फाटक, पुल-पुलियों, यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज में...