चंदौली, मई 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का शुभारंभ मिशन लाइफ के साथ किया गया। 15 मई से पांच जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा सतत जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए रेल अफसरों ने ली शपथ अभियान का शुभारंभ अभियान का शुभारंभ बाकले स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से हुआ। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड सहित उपस्थित रेल परिवार को हरित शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ड...