डीआरएम ने समपारों का किया निरीक्षण
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। डीआरएम आशीष जैन ने शनिवार को बनारस-हंडिया खास रेलखंड पर विभिन्न समपारों का संरक्षा निरीक्षण किया। समपार संख्या 10 सी, 11 बी-1, 14 बी-सी, 15 सी, 35 सी, 36 सी, 37 सी, 37 एसी, 42-एसी, 45 सी, 46 एसी और 49 एसी पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.