चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे के वैगन केयर सेंटर तथा डाउन रिसीविंग यार्ड का बीते बुधवार की रात डीआरएम उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैगन मरम्मत कार्य एवं विभागीय कर्मचारियों से आने वाली समस्याओं के बाबत जानकारी ली। वही मरम्मत के दौरान प्रयोग की जाने वाले उपकरणों और सुरक्षा किट को परखा।

वैगन केयर सेंटर का महत्व पूर्व मध्य रेलवे पीडीडीयू रेलवे के वैगन केयर सेंटर एवं डाउन रिसीविंग यार्ड माल परिचालन तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हैं, जो माल वैगनों की तकनीकी फिटनेस तथा निर्बाध एवं संरक्षित माल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व मध्य रेल में लगातार माल लदान के लिए पूरी तरह फिट वैगन/रेक की उपलब्धता सुनिश्चित रखने में इन केंद्रों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।

निरीक्षण प्रक्रिया वही बी...