झांसी, अप्रैल 12 -- मऊरानीपुर। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार की देर रात मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। विशेष ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार विशेष ट्रेन से मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले स्टेशन परिसर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पेयजल व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माणाधीन प्लेटफार्म की गुणवत्ता और कार्य प्रगति की भी बारीकी से जांच की गई। डीआरएम ने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार...