प्रयागराज, अप्रैल 23 -- मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज-मानिकपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नल, ओएचई, समपार फाटक और स्टेशनों की समग्र स्थिति का आकलन किया। शंकरगढ़ स्टेशन पर इंजीनियरिंग, सिग्नल प्रणाली, आरक्षण केंद्र व निर्माणाधीन वेटिंग हॉल का जायजा लेकर यात्री सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। डभौरा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया व निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पेयजल और शेड की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। इसके बाद मानिकपुर स्टेशन, जो अमृत भारत स्टेशन योजना में विकसित किया जा रहा है, का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, लोको पायलट और गार्ड की सुविधाओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...