रायबरेली, अप्रैल 15 -- बछरावां (रायबरेली)। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने बीती देर रात बछरावां रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर वहां पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। संबंधित अधिकारियों से उन्होंने कार्यों में तेजी लाने की निर्देश दिए और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। साथ ही अपने हाथों से छूकर लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। रेल यात्रियों की सहूलियतों को बेहतर बनाए जाने के कड़े निर्देश भी दिए। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा बीती देर रात अचानक बछरावां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां पर हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- उतरेठिया स्टेशन पर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक हर स्थान पर पहुंच कर बारीकी से देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.