मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने गुरुवार को अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी-भटनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर रुककर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं समेत अन्य का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों से संवाद किया एवं उनके कार्यों की सराहना की। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के आस पास के लोगों द्वारा स्टेशन पर समपा...