लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बंदरियाबाग स्थित 'संस्कृति 'अधिकारी क्लब में' ईशा फाउंडेशन' ने दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया। योग सत्र में डीआरएम गौरव अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता सहित काफी संख्या में रेल कर्मी और उनके परिजन रहे। डीआरएम ने योग के जरिए निरोग रहने के टिप्स देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रेलकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति, कार्य और जीवन संतुलन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग सत्र 'इनर इंजीनियरिंग' प्रोग्राम पर आधारित था, जो योग के प्राचीन विज्ञान से प्रेरित सरल अभ्यासों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार लाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...