जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने मंगलवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की योजना से डीआरएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक से पांच नंबर प्लेटफार्म तक फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एवं यात्री सुविधा संसाधनों का जायजा लिया है। बताया जाता है कि डीआरएम फरवरी तक स्टेशन पर सभी एस्केलेटर को शुरू करने और लिफ्ट का काम चालू करने की तैयारी में है। इससे आदित्यपुर के बाद टाटानगर में निर्माण दिन कार्यों की प्रगति की स्थिति जांचने आए थे। डीआरएम ने अधिकारियों को सफाई पानी समेत अन्य तरह की सुविधाओं पर लगातार नजर रखने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...