झांसी, सितम्बर 3 -- झांसी, सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक, अनिरुद्ध कुमार ने परख यान से झाँसी-उरई रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने रेल पथ, ओएचई, सिग्नलिंग, समपार फाटकों सहित विभिन्न रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान एक रूम, एसएसई-टीआरडी डिपो, प्रतीक्षालय, आरपीएफ एवं जीआरपी कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जा...