डीआरएम ने चुनार एवं न्यू डगमगपुर स्टेशन का किया निरीक्षण
मिर्जापुर, जुलाई 3 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल के रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य के कारण बने गड्ढों और अन्य कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्टेशन पर स्वच्छता किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफार्म, टिकट घर, मुख्य भवन के बाहर चल रहे निर्माण कार्य, ग्रेनाइट व टाइल्स बिछाने के कार्य, पेयजल व्यवस्था तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए बनाए जा रहे शेड की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Jhansi News: निरीक्षण में महाप्रबंधक ने परखा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.