बेगुसराय, जून 12 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बरौनी, सिमरिया एवं गढ़हरा कालोनी का निरीक्षण किया। डीआरएम ने गढ़हरा रेलवे यार्ड स्थित माल गोदाम, गढ़हरा थाना परिसर, रेलवे विद्युत शेड आदि जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे न्यू कॉलोनी, गंगाब्रिज कॉलोनी का भी मुआयना किया। इस दौरान लोको शेड के विस्तार को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया। तत्पश्चात विद्युत लोको शेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शेड में जारी कार्यों से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने ...