लखनऊ, मार्च 26 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) वाशिंग लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ मेल के पहियों की 'टायर डिफेक्ट गेज' से जांच की गई और एसी कोचों में फायर सेफ्टी अलार्म सिस्टम का सफल परीक्षण हुआ। इस दौरान स्मोक सेंसिंग, चेन पुलिंग और कोचों में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...