चक्रधरपुर, दिसम्बर 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के विमलगढ़ रेलवे स्टेशन में पर नवनिर्मित रनिंग रुम का गुरुवार को डीआरएम तरुण हुरिया ने विधिवत फीताकाटर कर उद्घाटन किया। मौके पर सिनियर डीईई ओपी एस के मीणा, सिनियर डीईई टीआरडी चंद्रशेखर, डीईई (जी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने डीआरएम एवं अन्य अधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। डीआरएम ने रनिंग रुम के कमरों एवं व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही इसके बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लोको पायलट ने डीआरएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.