डीआरएम ने किया टूंडला-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण
फिरोजाबाद, मई 1 -- उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल द्वारा टूंडला-कानपुर रेल खंड का सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेल संचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं तथा संरक्षा मानकों के समग्र आकलन के उद्देश्य से किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बलरई, भरथना, सम्हों, अछल्दा, पाता, फफूंद एवं कंचैसी स्टेशनों का अवलोकन किया। उन्होंने प्लेटफार्मों पर स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सतर्कता एवं यात्रियों के प्रति व्यवहार का भी मूल्यांकन किया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनन्द, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकित गुप्ता, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ललित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.