मधुबनी, दिसम्बर 12 -- लौकही। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा शुक्रवार को खुटौना व लौकहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किये। वे रेलवे स्टेशन पर स्पेशल सैलून से नीचे उतरे तथा यहां ट्रैक,अंडर पास,बिजली व पानी तथा यात्रियों के बैठने आदि सुविधा का जायजा लिये। इस मामले में स्टेशन मास्टर से भी पूछताछ किये। यहां उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता व रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ साथ स्वागत किये। यहां परामर्श दात्री समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह ने रेलवे के अंडर पास में बरसात में पानी भर जाने का मामला उठाते हुए यहां फूट ऑवर ब्रिज की सुविधा देने की मांग किया। उन्होंने उन्हें बताया कि लौकहा एवं खुटौना व्यापारिक हव है,लेकिन यहां से राजधानी तक के लिए रेल सुविधा नहीं है। यदि यह हो जाता है तो रेल को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। दिनेश भारत...