बेगुसराय, जून 12 -- बरौनी। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित शरण ने शुक्रवार को दिनकर ग्राम सिमरिया में संयुक्त क्रू लाबी सह विस्तारित क्रू रेस्ट रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीआरएम ने कहा कि इससे रनिंग कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन अभिजात कुमार, वरीय संरक्षा अधिकारी राजेश शरण, वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य सुधीर कुमार शर्मा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार आदि के साथ स्थानीय स्तर के कई अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने किया क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन यह भी पढ़ें- डीआरएम ने गढ़हरा कॉलोनी का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- बरौनी रनिंग रूम में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...