गाजीपुर, मार्च 12 -- खानपुर। क्षेत्र स्थित औड़िहार रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने विंडो इंस्पेक्शन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। मंडल वाणिज्य निरीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी सिटी से मऊ जंक्शन तक रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। औड़िहार स्टेशन पर वह करीब 10 से 15 मिनट तक रुके और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टेशन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस मौके पर टिकट कलेक्टर अक्षय सिंह सहित रेलवे के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.