डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना की परखी हकीकत
उन्नाव, अगस्त 12 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ मंडल के उत्तर रेलवे के डीआरएम ने बुधवार दोपहर एक बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान स्टेशन भवन के निर्माण, फाउंडेशन और कॉलम के चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 90 मीटर लंबाई के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें करीब 40 मीटर हिस्से में फाउंडेशन स्तर तक निर्माण कार्य पहुंच चुका है और कॉलम इरेक्शन का काम चल रहा है। इस हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद शेष करीब 50 मीटर हिस्से में काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.