बलिया, जनवरी 31 -- बैरिया। पूर्वोत्तर रेलवे जोनल रेल परामर्शदात्री समिति (गोरखपुर) के सदस्य विनायक मौर्य ने मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) आशीष जैन को शुक्रवार को वाराणसी स्थित उनके कार्यालय में प्रतिवेदन दिया। इसके माध्यम से उन्होंने गंगा कावेरी व गरीब नवाज एक्सप्रेस का सुरेमनपुर में ठहराव तथा सुरेमनपुर स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए स्वीकृत सुविधाओं को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने की मांग की है। बन्द पड़ी लिफ्ट का संचालन, दिव्यांगों के लिए रैंप, यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था और एक रेलवे स्टेशन एक प्रोजेक्ट नीति के तहत सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दुकान एलाट करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...