धनबाद, फरवरी 28 -- रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को रेल प्रबंधक कार्यालय में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने डीआरएम अखिलेश मिश्रा व अन्य शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 14 बिंदुओं को उठाते हुए इनके समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने रनिंग कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के साथ ट्रांसफर, रेलवे क्वार्टर, पेयजल, भेदभाव और छुट्टियां और सीआईसी सेक्शन की समस्याओं को निराकरण के लिए ठोस पहल करने की मांग की गई। बैठक में एसोसिएशन की ओर से जोनल महामंत्री सुबोध पोद्दार, जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष रामजी चौधरी, मंडल सचिव महेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, विमल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...