सीतामढ़ी, जून 5 -- शिवहर/पुरनहिया, हिटी। राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) की टीम ने गुरुवार को पुरनहिया थाने के कटैया चौक स्थित व्यवसायी मुकेश कुमार झा उर्फ मुकेश भोला झा के आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई कागजातों के साथ व्यवसायी के भाई अरविंद कुमार झा को पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुरनहिया थाने की पुलिस के सहयोग से राजस्व खुफिया निदेशालय की मुजफ्फरपुर की टीम ने मुंबई से जुड़ा इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित मामले को लेकर छापेमारी की। इस दौरान उनके घर का बंधन जांच की। टीम के सदस्यों ने व्यवसायी के घर से व्यवसाय से जुड़ा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं कागजात बरामद किया। यह भी पढ़ें- मिजोरम : सुपारी तस्करी गिरोह के खिलाफ ईडी की छापेमारी हालांकि कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ। शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने ...